Durg News : हटरी बाजार में पुलिस की रेड, सट्टा पट्टी के साथ 13 सटोरिए गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार, गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और खिलाने वालो के खिलाफ यह कार्रवाई की।

थाना कोतवाली प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को जामा मस्जिद के पीछे हटरी बाजार दुर्ग में घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखते व खिलवाते हुए कुल 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पोलसायपारा दुर्ग में भी पहुंचकर घेराबंदी की गई जहां रेड कार्यवाही के दौरान सट्टा खेलने वाले मौके से भाग गये तथा मौके पर 3 आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के खिलाफ दोनों जगहों पर कार्रवाई की गई। 21 हजार रुपए नगद और मोबाइल बरामद कर जुआ एक्ट के कई धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

मो. नसीर उम्र 53 साल पता हटरी बाजार दुर्ग, मो. हनीफ उम्र 62 साल पता पांच बिल्डिंग दुर्ग, सुरेश साहू उम्र 45 साल पता पटेल चौक दुर्ग, शफी अख्तर उम्र 55 साल पता हटरी बाजार दुर्ग, गौतम यादव उम्र 60 साल पता डिपरापारा दुर्ग, सुनील राव उम्र 47 साल पता तकियापारा दुर्ग, संजीव सोनी उम्र 40 साल पता इंदिरा कॉलोनी दुर्ग, शशि सेंदरे उम्र 50 साल पता पोटिया रोड दुर्ग, नाज बेगम उम्र 56 साल पता लुचकीपारा दुर्ग, ज्योति राव उम्र 40 साल तकियापारा दुर्ग, खिलेश्वर यादव 20 साल किन कसारीडीह दुर्ग, फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन तकियापारा दुर्ग, मोह. जहीर उम्र 23 साल साकिन पोलसायपारा दुर्ग।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

मुख्यमंत्री साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली।...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...

CG विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से: सदन...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी एक बार फिर विधानसभा में चर्चा का...