Durg News: चाकू की नोक पर युवक से लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में एक बार फिर लूटपाट होने से इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूट ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अरुण जोशी, रोशन देवांगन, आशीष जोशी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 20 जुलाई की रात ग्राम सुरडुंग स्कूल के पास हुई। भिलाई नंदिनी थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी किशन निर्मलकर अपने पिता को लेने हथखोज जा रहे थे। तभी रास्ते में सुरडुंग स्कूल के पास बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने किशन की बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और जेब में रखे ₹2,500 छीन लिए। डर और सदमे में किशन ने तुरंत जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...