दुर्ग NSUI ने खास तरीके से मनाया गांधी जयंती… राहगीरों को गुलाब फुल बांट शांति का दिया संदेश; प्रदेश उपाध्यक्ष साहू के नेतृत्व में हुआ स्पेशल सेलिब्रेशन

दुर्ग। विश्व को सत्य, अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी प्रतिमा दुर्ग में आज दुर्ग जिला NSUI के तत्वधान में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेत्तृत्व में बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर गांधी जयंती के अवसर पर उनके सिद्धांत को अपनाते हुए एकत्र होकर गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किए। उनके द्वारा दिए गए संदेश सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को संकल्प लेकर आम राहगीरों को गुलाब फूल भेंट कर बापू के देश के प्रति दिए गए बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास की सफाई में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई गई। सभी ने उनके जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की यह आयोजन न केवल गांधी जी और शास्त्री जी की शिक्षाओं को स्मरण करने का अवसर था, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोल्डी कोसरे, तुषार कुमार, बॉबी गिल, आर्य, राज, देवेश, राहुल ,रोहन ताम्रकार ,लक्ष्य शर्मा, आयुष शर्मा, विकाश साहू, कृष्णा, प्रथम,यश सोनी, हिमांशु सिंह, राहुल झा, सृजन साहू, आयुष चंद्र, खूबचंद साहू, अर्पित पडवेकर, सोनल पंडित, हर्ष सिंह सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...