दुर्ग पुलिस ने फिर कसा कबाड़ियों पर शिकंजा: खपाते थे चोरी का सामान, 6 चोर भी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

भिलाई। दुर्ग पुलिस की कबाड़ियों और चोरों के खिलाफ लगातार करवाई जारी है। एक बार फिर पुलिस गश्त के दौरान रानीतराई पुलिस ने 6 चोर और सामान खरीदार को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 34 के जुर्म दर्ज किया है। खुलासा करते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि रानीतराई क्षेत्र में लगे सोलर केबल, मोटर पंप चोरी की सूचना लगातार मिल रही थी। जिसे लेकर रात को गश्त बढाया गया। 24-25 की दरम्यानी रात रानीतराई पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम तेलीगुण्डरा से ग्राम असोगा की ओर आ रहे थे। तभी 1 बाईक में तीन युवक बोरी में सामान रखे थे। पुलिस कर्मियों को देख युवक भागने की फिराक में थे। चेक करने पर केबल का तार युवको के पास से मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने ग्राम गिधपुरी जिला बलौदाबाजार हाल ही में आजाद चौक, पाटन निवासी राजेश उर्फ गोलू , बांसटाल के पीछे देवार मोहल्ला धमतरी रतून देवार,रानीतराई थाना रानीतराई अर्जुन देवार ,आजाद चौक, देवार मोहल्ला पाटन ज्वाला देवार ,अजय देवार, ग्राम खोरपा पाटन कुशल कुमार कोसे नाम बताया है।


कार्रवाई में थाना प्रभारी ऐनु कुमार देवांगन समेत उनकी टीम का योगदान रहा है। पत्रकारवार्ता में एएसपी संजय ध्रुव, अनंत साहू, एसडीओपी देवांश राठौर मौजूद थे।
आरोपियों ने बताया कि बाइक से दिन में एरिया का रेकी करते थे। उसके बाद शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच बाइक से आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। अब आरोपियों ने ग्राम रेंगाकठेरा, कोही, भन्सुली, चुलगहन, पाहन्दा,जामगांव आर क्षेत्र में पंप, केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया है। उक्त चोरी के सामान को ग्राम कुरूद (कुठेला) आरंग रायपुर निवासी कबाड़ी ललित साहू और केबल तार को जलाकर तांबा को गांधी चौक पाटन के लक्ष्मीकांत देवांगन के पास बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...