दुर्ग पुलिस और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मिलकर मध्यप्रदेश के गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलाया… परिवार ने जताया आभार

अंडा, दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा समीप कुथरेल गाँव मे एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम रमेश कुमार कोल, निवासी- विजयरावगढ़ (कटनी) मध्यप्रदेश , जो की मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण भटकते हुए अंडा पहुंच गया था। जिसे छत्तीसगढ़ बजरंग दल के हंसराज देशमुख (जिला गौ रक्षा प्रमुख) एवं लक्ष्मण यादव (जिला सह- संयोजक) ने पूछताछ किया पूछताछ करने पर उनके जेब मे रखी डायरी से उनके परिजनों के नंबर निकालकर कॉल करके उनके परिजनों को सारी बाते बताई। उनके परिवारवालों ने बताया की वो 15 दिन से गायब है, फिर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गुमशुदा व्यक्ति रमेश कुमार कोल को अंडा थाना ले गए। जहां पुलिस को सारी जानकारी देकर पुलिस के निगरानी में थाने में ही बैठा कर रखने को कहा गया गया।फिर अगले दिन उनके साले आये जिन्हें पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के सामने उनके परिजनों को सुपुर्द किया। उनके परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अंडा थाना पुलिस को धन्यवाद कहा और आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...