अवैध शराब तस्करों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा… दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, इतने बोतल जब्त

दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप है कि वो अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपियों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। ये पूरा मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

पद्मनाभपुर TI उमेश गुप्ता (IPS) ने बताया कि, उन्हें सूचना प्राप्त हुआ कि एक जुपीटर वाहन क्रमांक CG-07-BV-1832 में दो व्यक्ति पुलगांव रोड़ से पोटिया चौक की तरफ आने की सूचना पर पोटिया चौक में आरोपी राकेश कुमार साहू, पिता चन्द्रकुमार साहू, उम्र 43 साल निवासी अरकार थाना सनौद (गुरूर) जिला बालोद और सोमनदास साहू, पिता अवधदास मानीकपुरी, उम्र 57 साल, निवासी नया मस्जिद के पास सुभाष नगर थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग अवैध शराब की तस्करी कर रहे है।

पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा। उनके कब्जे से 105 पौवा देशी प्लेट मदिरा, 7 बोतल गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब और एक जुपीटर वाहन क्रमांक CG-07-BV-1832 के साथ जब्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर दोनों आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...