मतगणना से पहले दुर्ग पुलिस एक्टिव: निगरानी बदमाशों की लगायी हाजिरी… जमानतदारों पर भी हो सकती है कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में शांति एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा एवम निगरानी बदमाशों की हाजिरी ली गई। साथ ही 100 से अधिक निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को सामाजिक परिवेश में बने रहने एवम आपराधिक कृत्यों में संलग्न नहीं रहने की हिदायत दी गई। जेल से रिहा होकर पुनः अपराध घटित करने वाले बदमाशों के साथ-साथ इनके जमानतदारों पर भी की कार्यवाही जाएगी।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चाकूबाजी की घटना को दृष्टिगत रखते हुये रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरि. पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा जिले में समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्रान्तर्गत निवासरत गुण्डे बदमाशों एवं चाकूबाजी की घटना लिप्त बदमाशों की चेकिंग करने एवं आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनंत कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 27.11.2023 को अभियान चलाकर 100 से ज्यादा गुण्डे बदमाशों / चाकूबाजी की घटना घटित करने वाले बदमाशों को चेक कर इन्हें अपराधिक कृत्यों से दूर रहने, किसी भी घटना में संलिप्तता की सूचना प्राप्त होने पर ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त हिदायत दिया गया।

पूर्व में चाकूबाजी की घटना में संलिप्त रहने वाले बदमाश के विरूद्ध धारा 151 एवं 107,116 (3) जाफौ के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार ऐसे बदमाश जो जेल से छूटकर पुनः अपराध घटित कर रहे हैं, बदमाश के साथ-साथ इनके जमानतदारों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । थाना /चौकी प्रभारियों को गुण्डे बदमाशों एवं इनकी गतिविधियों पर लगातार निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...