VIDEO: दुर्ग में चोरी का बड़ा खुलासा: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर से करोड़ों की चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया…12 साल जेल में रहा और 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को दे चुका है अंजाम, पुलिस ने जारी किया ये वीडियो

भिलाई। दुर्ग पुलिस को एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। चोर 12 साल नागपुर के जेल में कैद रहा। जब बाहर निकला तो उसने फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार दुर्ग पद्नाभपुर में हाथ साफ किया। पूर्व मंत्री के करीबी रिश्तेदार के यहां वारदात को अंजाम दिया। जहां से करोड़ों रुपए के सामान और कैश बरामद किए हैं। इसमें सोने-चांदी सबसे ज्यादा है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, दुर्ग पदनाभपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 100 प्रतिशत रिकवरी कर ली है। 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी व 6 लाख रुपए कैश रिकवरी की गई है। मास्टरमाइंड संदेही को हिरासत में लिया गया है।

उससे लगातार पूछताछ जारी है। 40 से ज्यादा चोरी की वारदात में वह शामिल रहा है। दुर्ग में ही 4 से 5 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। एसपी डॉ. पल्लव ने आगे बताया कि, अगले कुछ दिनों में दूसरी चोरी केस में भी रिकवरी की संभावना है।

रिकवरी टाइम में एएसपी संजय ध्रुव, दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, पदनाभपुर प्रभारी राजीव की टीम द्वारा 2 करोड़ से ज्यादा का चोरी हुआ सामान रिकवरी किया गया है। पुलिस टीम ने 3 दिनों में 5000 किमी से ज्यादा चोरों का पीछा किया। तब जाकर यह चोर पकड़ा गया। वहीं चोरी का मास्टरमाइंड 12 साल नागपुर जेल में रह चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...