दुर्ग पुलिस ने जिले के अलग-अलग बैंकों में किया निरिक्षण: बैंक और ATM में गार्ड, सेंसर, कैमरा, अलार्म सिस्टम को दुरुस्त करने दिए गए निर्देश… चूक बरतने वाले बैंकों के खिलाफ जारी होगा नोटिस

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आज जिले के अलग-अलग बैंकों में आकस्मिक निरिक्षण किया। दुर्ग रेंज के IG IPS बद्री नारायण मीणा के निर्देश के बाद दुर्ग SSP IPS राम गोपाल गर्ग के द्वारा बैंको के सुरक्षा ऑडिट के संबंध में निरिक्षण के आदेश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्राइवेट एवं सरकारी बैंक में बुधवार को सुबह 10 बजे से समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा आकस्मिक निरीक्षक किया गया।

बैंक चैकिंग के दौरान बैंकों में सुरक्षा प्रबंध, चाक-चौबंद करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही जिन बैंको में सुरक्षा प्रबंधों में चूक पाई जाएगी। उन बैंकों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। जिन बैंकों में गार्ड और सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं होगी, उन बैंकों को पुलिस द्वारा नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर समझाइश दी। इन दिनों बैंकों एवं एटीएम में आपराधिक वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग होना बेहद जरूरी है।

पुलिस न कहा की बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड के बारे में जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय की जांच अवश्य करवाने के लिए बैंक प्रबंधन को नोट करवाया गया। बैंकों के अंदर व बाहर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो व इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो। बैंक में या आसपास अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे डायल 112 पर सूचना दें। सभी एटीएम में डायल 112 के नंबर, थाना प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...