हिमाचल में Mahadev Book के ब्रांच को Durg Police ने किया ध्वस्त: तीन गुर्गे पकड़ाए… 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल और 8 बैंक अकाउंट जब्त; पढ़िए

भिलाई। महादेव बुक पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेड मारकर हिमाचल प्रदेश में ऑपरेट हो रहे महादेव बुक के एक ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। इस कारवाई में पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल और 8 बैंक अकाउंट जब्त किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि आरोपी गुर्गे भिलाई में लोकल कांटेक्ट का इस्तेमाल कर महादेव का पैनल भी बेच रहे थे। दुर्ग पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा आज दोपहर 3:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में करेगी। इसमें सभी आरोपियों का नाम सामने आएगा।

Exit mobile version