- पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में ऑफलाइन सट्टा पर रेड
- एक साथ 4 जगह पर पुलिस ने मारी रेड
- सी.एस.पी दुर्ग, एडी टीम और पद्मनाभपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की सट्टा के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। ऑनलाइन सट्टा के पैनल संचालन करने वालों पर दुर्ग पुलिस आए दिन शिकंजा कस रही है। समय-समय पर ऑफलाइन सट्टा चलाने वालों पर भी पुलिस छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। कुछ हफ्ते पहले खुर्सीपार में कई सटोरी की गिरफ्तारी हुई थी। गुरुवार को दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अलग-अलग जगह पर रेड मारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिन चार जगह पर पुलिस ने छापेमारी की है उसमें उतई तिराहा, बोरसी मार्केट, धनोरा और आज़ाद चौक शामिल है। छापेमारी की कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के पास से करीब 28 हजार रूपए बरामद किए गए है। सी.एस.पी दुर्ग, एडी टीम और पद्मनाभपुर थाना स्टाफ़ ने संयुक्त कार्यवाही की है।


