दुर्ग। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के अंजोरा क्षेत्र से सामने निकल कर आ रही है। सीजी प्राईड रेस्टोरेंट मैं दुर्ग पुलिस ने रेड मारी है। यहां पर अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में इनपुट प्राप्त हो रही थी।
दर्जन भर लोग पी रहे थे हुक्का
पुलिस ने आज छापेमारी की कार्यवाही की है। 7 नग हुक्का पॉट, भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कॉल बरामद किए गए हैं। 12 लोग हुक्का पीते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। मैनेजर भी इस अपराध में शामिल है।

हुक्का बार के खिलाफ CM बघेल ने दिए है सक्त निर्देश
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कड़े निर्देश है कि प्रदेश में हुक्का बार का संचालन बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। अंजोरा पुलिस की कार्यवाही जारी है। अधिक जानकारी जांच के बाद सामने आ पाएगी।
देखिए Video :-