जुआरियों के फड़ में दुर्ग पुलिस की छापेमारी: जुए के अड्डे पर छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार… 1.24 लाख रुपये जब्त

दुर्ग। दुर्ग के अमलेश्वर थाना पुलिस की टीम ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खुड़मुड़ा में जुए के अड्डे पर छापा मारा और 15 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही 4 मई को थाना प्रभारी ममता अली शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से कुल 1,24,500 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोपाबाड़ी के खुले मैदान में ताश से रुपये पैसों की हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। इस पर तत्काल टीम गठित कर सहायक उप निरीक्षक मानसिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक शोभाराम साहू, आरक्षक राकेश राजपूत, अजय सिंह, गौकरण बघेल और कुलेश्वर साहू के साथ ग्राम खुड़मुड़ा में घेराबंदी कर रेड डाली गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुरेश बिजवानी (शिवम विहार कॉलोनी, रायपुर)
  2. पवन सोनकर (भाठागांव, रायपुर)
  3. दुर्गेश विश्वकर्मा (भाठागांव, रायपुर)
  4. महेन्द्र वर्मा (पुरानी बस्ती, रायपुर)
  5. सुरेश कुमार (अवंती विहार कॉलोनी, रायपुर)
  6. रामु ताण्डी
  7. राजेश चंद्रवंशी (प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर)
  8. उमेश यादव (भाठागांव, रायपुर)
  9. डिकेश्वर उर्फ डिकू सोनकर (ग्राम खुड़मुड़ा)
  10. ईश्वर सोनकर (ग्राम खुड़मुड़ा)
  11. चुम्मन देवांगन (अवधपुरी, रायपुर)
  12. हेमलाल निषाद (कचना पी.एम. आवास, रायपुर)
  13. दीपक वर्मा (रायपुरा, रायपुर)
  14. दीपक ध्रुव (कुशालपुर, रायपुर)
  15. मोरध्वज उर्फ मोनू साहू (युडआई लैण्ड कॉलोनी, अमलेश्वर)

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...