ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई… पंजाब से लाई गई 12 लाख की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मोहन नगर थाना और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं और वे यह मादक पदार्थ दुर्ग में बेचने आए थे। इस कार्रवाई में कुल 150 ग्राम हेरोइन, नगद रकम और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

  • पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग की कृषि उपज मंडी, सिकोला भाठा में दो लोग चिट्टा (हेरोइन) बेच रहे हैं।
  • 18 अप्रैल को मोहन नगर थाना और ACCU टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तार आरोपी:
  • गुरुदेव सिंह बीर्क (उम्र 54) निवासी फिरोजपुर, पंजाब
  • राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू (उम्र 32) निवासी अमृतसर, पंजाब (वर्तमान पता – वैशाली नगर, दुर्ग)
  • बरामद सामग्री:
  • 150 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), अनुमानित कीमत ₹12 लाख
  • नकद ₹53,150 (मादक पदार्थ की बिक्री की रकम)
  • 3 मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹6,000 से अधिक)
  • कुल जप्ती: लगभग ₹12,69,150 की सामग्री जब्त की गई।
  • कानूनी कार्रवाई: आरोपियों पर धारा 21(ख) और 27(क) के तहत नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
  • आगे की जांच: दोनों आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच मोहन नगर थाना द्वारा की जा रही है।
  • निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, सउनि गुप्तेश्वर यादव, सउनि राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह और उनकी टीम ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
  • पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन और अन्य अधिकारियों का सहयोग रहा।
  • पुलिस का संदेश: नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, और भविष्य में भी ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...