ब्रेकिंग: MAHADEV BOOK के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का पता बताने वाले को दुर्ग पुलिस देगी इनाम… IG और SP ने की इनाम की घोषणा, जारी हुआ ये आदेश

दुर्ग। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अपै्रल 2022, अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 एवं अपराध क्रमांक 181/2023 धारा 420 भादवि 7 (1), 4,5,7,8 घटना दिनांक 04 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी सौरभ चन्द्राकर पिता रामेश्वर चन्द्राकर उम्र 27 साल साकिन कैम्प 01 मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पहले चरण में BJP...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में BJP ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने...

चुनाव ड्यूटी में बरती लापरवाही… 3 प्रधान पाठक और...

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य मे कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने व लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951...

भिलाई नगर निगम की महापौर परिषद बैठक में कई...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल एवं उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक...

छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट और CEGIS और TRI के बीच MoU:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ एमओयू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने...

ट्रेंडिंग