दुर्ग पुलिस की नशा मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता, हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के ड्रग्स जब्त

दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट) की संयुक्त कार्यवाही में तीन आरोपियों को अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने विशाल सिंग उम्र 36 वर्ष, विरेन्द्र पारधी उर्फ बीरा उम्र 25 और अतुल कुमार उम्र 25 वर्ष को अरेस्ट किया है।

दुर्ग पुलिस ने विजय अग्रवाल (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं सुख्खनंदन राठौर (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), तथा चिराग जैन (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग व अजय कुमार सिंह (रापुसे) उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में नशे के विरूद्ध छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू को अवैध रूप से प्रतिबंधित चिट्टा (हेरोईन) विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 22.04.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति शिवनाथ नदी, महमरा रोड, नगर पालिक निगम कमरा के पास दुर्ग में नशीला चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ को बेच रहे हैं।

सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना नाम विशाल सिंह, बिरेन्द्र पारधी एवं अतुल कुमार बताये एवं आरोपीगणों के कब्जे से नशीला चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ कुल बजनी 74.34 ग्राम कीमती करीब 6,14,240 रूपये एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 1,230 रूपये व 03 नग मोबाईल को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 21(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 171/2025, थारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग से सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, आर. सुरेश जायसवाल, डोमन साहू, एसीसीयू टीम से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र. आर. प्रदीप सिंह, आर. तिलेश्वर राठौर, खुर्रम बक्या, नरेन्द्र कुमार, कोमल कुमार, बाल मुकुन्द, जी. रवि, फारूख खान एवं सनत भारती का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...