दुर्ग रायपुर नाका अंडरब्रिज जल्द होगा शुरू…विधायक वोरा ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण… अफसरों ने कहा- अभी ट्रायल के लायक नहीं दोनों अंडरब्रिज… इस महीने के अंत तक सीएम करेंगे लोकार्पण

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रेलवे और पीडब्लूडी (ब्रिज) अफसरों के साथ दुर्ग शहर में निर्माणाधीन रायपुर नाका अंडर ब्रिज और धमधानाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट कहा है कि दोनों अंडरब्रिजों को वर्तमान में आवागमन के लिए खोलना उचित नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से यहां आवागमन करना खतरनाक साबित हो सकता है। दोनों ब्रिज में निर्माण कार्य जारी है। आवागमन चालू होने पर काम करने वाले स्टाफ के साथ ही नागरिकों के साथ भी दुर्घटना घट सकती है। 

निरीक्षण के दौरान वोरा ने रेलवे और पीडब्लूडी (ब्रिज) अफसरों से चर्चा की। अफसरों ने बताया कि अभी कम से कम 15 दिनों तक कार्य जारी रहेगा। रायपुर नाका अंडरब्रिज में पेंटिंग का काम हो रहा है। यहां पानी भरने से बचाने के लिए पंप लगाने का काम भी नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य कई कार्य बाकी हैं। वोरा ने कहा कि जब तक सभी कार्य पूरे नहीं होते, अंडरब्रिज को ट्रायल के लिए भी नहीं खोला जाएगा। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों अंडरब्रिज का लोकार्पण कराया जाएगा। 

वोरा ने अधिकारियों के साथ धमधा नाका अंडरब्रिज का निरीक्षण भी किया। वोरा ने रेलवे और ब्रिज विभाग के अफसरों से सभी पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने कहा है, ताकि जल्द से जल्द यहां से आवागमन शुरू किया जा सके। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग का चौमुखी विकास हो रहा है। दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पटरीपार की एक लाख की आबादी के साथ ही समस्त शहरवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

15 सितंबर से आवाजाही शुरू करेंगे – पार्षद 

पार्षद अरुण सिंह ने कहा है कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लिहाजा इसे 15 सितंबर से आवाजाही के लिए चालू किया जाएगा। इधर एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी और एल्डरमेन राजेश शर्मा ने कहा है कि जब निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हुआ है तो इसे कैसे चालू किया जा सकता है। आधे-अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करने से हादसे हो सकते हैं।   

वोरा ने चर्चा के लिए बुलाया, लेकिन नहीं आए पार्षद

वोरा ने करीब एक घंटे तक अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। वोरा ने पार्षद अरुण सिंह को भी चर्चा के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। इधर, रेलवे और ब्रिज विभाग के अफसरों का कहना है कि फिलहाल इस अंडरब्रिज को ट्रायल के लिए भी चालू करना संभव नहीं है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यहां आवागमन प्रारंभ होने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, एल्डरमेन राजेश शर्मा, अजय जैन, जुगमत बारीक, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के नायक, पी़डब्लूडी के एसडीओ ए हरियाले, सबइंजीनियर देशमुख सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...