दुर्ग रेंज पुलिस IG गर्ग ने लोक अभियोजक के साथ की मीटिंग.. दोषमुक्ति के संबंध में हुई चर्चा; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें दुर्ग रेंज के लोक अभियोजक के साथ बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए निर्णय के दोषमुक्ति मामलों पर समीक्षा कर त्रुटिपूर्ण विवेचना के कारणों पर चर्चा करना था। दोषमुक्ति के मामलों की समीक्षा बैठक में उन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें दोषमुक्ति हुई है।

प्रत्येक मामले की विवेचना के दौरान होने वाली त्रुटियों का विश्लेषण किया गया, ताकि भविष्य में ऐसे संभावित गलती को पहचान कर दोहराई न जा सके। जिससे दोषमुक्ति कम हो। लोक अभियोजक और पुलिस अधिकारियों के बीच त्रुटिपूर्ण विवेचना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि भविष्य में जांच के दौरान सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाए।

IG गर्ग ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता न्याय की सुनिश्चितता है, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर जांच पूरी ईमानदारी और निपुणता से की जाए।” उन्होंने सभी अधिकारियों को विवेचना प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला दुर्ग से उपसंचालक लोक अभियोजक श्रीमती अनुरेखा सिंह, जिला बेमेतरा से उपसंचालक लोक अभियोजक कंचन पाटिल, बालोद से जिला अभियोजन अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसपी शिल्पा साहू, सहित अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...