दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रक्षित केन्द्र और SP ऑफिस का किए वार्षिक निरिक्षण… उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को IG गर्ग द्वारा निरिक्षण के दौरान उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमशः गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केन्द्र, यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और समीक्षा किया गया।

इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा कहा गया कि सभी निर्धारित वेशभूषा ही धारण करें एवं वर्दी पहनने से आत्मसम्मान में वृद्धि होती है, जनता में अच्छी वेषभूषा धारण करने से पुलिस की छबि अच्छी बनती है। आप ड्यूटी में व्यस्तता के बावजूद अच्छी वेशभूषा धारण करें। आम जनता के साथ सद्व्यवहार करें। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जावेगा। थाने में यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने आता है तो उससे अच्छा व्यवहार किया जावे एवं आगन्तुक व्यक्ति को गाईड करें एवं इस सबंध में थाना प्रभारी को बताये। थाना प्रभारी थाने में जाये तो प्रथमतः डीओ/एनओ अधिकारी/मुंशी/मददगार से जानकारी प्राप्त करें कि उनकी अनुपस्थिति में कोई आया तो नहीं था, उसके अधार पर कार्यवाही करें।

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गुजारिश भी सुनी गई एवं तत्कालिक तौर पर उनका निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। रक्षित केन्द्र, दुर्ग के निरीक्षण के पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अनियमितता नहीं बरतने हेतु हिदायत दिया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग, सुखनंदन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, पद्मश्री तंवर, अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला-दुर्ग, चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, अक्षय प्रमोद साबरा, परि.भा.पु.से., जिला दुर्ग, सत्प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, आशीष बन्छोर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग, सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, अजय कुमार सिंह, परि.उप पुलिस अधीक्षक, आकांक्षा पाण्डेय, परि.उप पुलिस अधीक्षक, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक जिला-दुर्ग, तथा उनके रक्षित केन्द्र के टीम की पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...