दुर्ग SP डॉ. पल्लव ने की प्रशासनिक सर्जरी: TI सहित कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर… देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कुछ थानों में प्रशासनिक सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है।

दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। इसके साथ ही अमलेश्वर थाने में ही पदस्थ निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार को अमलेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने दो टीआई के साथ ही तीन आरक्षकों को भी इधर से उधर किया है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जामगांव आर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही पाटन थाने में पदस्थ सिपाही दिलेश्वर पठारे को अमलेश्वर और दुष्यंत बारती को थाना अमलेश्वर से थाना पाटन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में धारदार हथियार दिखा कर लोगों को डरा...

भिलाई। भिलाई में धारदार हथियार से लोगों के अंदर भय पैदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सागर...

चुनाव को सफल बनाने दुर्ग में 1829 सैनिक बल...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829...

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम: कई...

डेस्क। छत्तीसगढ़ में दिन का पारा लोगों को झुलसा रहा है तो वहीं रात को लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। बीते दो...

भिलाई में ससुर पर फायरिंग करने वाला आरोपी दामाद...

मुरमुंदा के फार्म हाउस में छुपा था आरोपी दामाद पत्नी से हुआ विवाद, ससुर ने रोका तो आरोपी ने कर दिया जख्मी पुलिस ने अस्पताल पहुंच...

ट्रेंडिंग