लालच की वजह से नप गए दुर्ग पुलिस के प्रधान आरक्षक: IPL में सट्टा खिलाने वाले आरोपियों से मांगा लाखों का रिश्वत… SP जितेंद्र शुक्ला ने किया ससपेंड

  • दुर्ग SP ने टीम बना कर दिए थे सटोरियों को पकड़ने के निर्देश
  • थाना में आरोपियों के हैंडओवर के बाद हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत

दुर्ग। दुर्ग में वर्दी में दाग लगा है। ये दाग डिपार्टमेंट के एक हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र चौधरी के वजह से लगा है। हालांकि अच्छी बात ये है कि शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस कप्तान IPS जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेते हुए प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) को ससपेंड कर दिया। उन्होंने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। सस्पेंडेड प्रधान आरक्षक के ऊपर सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

देखिए आदेश :-

दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ल ने किया ससपेंड

दुर्ग SP ने टीम बना कर दिए थे कार्रवाई के निर्देश
दरहसल दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पकड़ने टीम बनाई थी। पुलिस की टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ा भी। लेकिन दुर्ग पुलिस के प्रधान आरक्षक हरीश चंद्र चौधरी पर आरोप है कि उसने आरोपियों को छोड़ने के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र और रायपुर के फार्म हाउस से 3 सट्टा खिलाने वाले आरोपियों मृत्युंजय चंद्राकर, मनीष लेगवानी और चिरंजीवी भाटी को IPL मैच पर सट्टा खिलवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। पुलिस ने 2 आरोपियों मृत्युंजय चंद्राकर और चिरंजीवी भाटी को पद्मानभपुर थाना क्षेत्र से और एक आरोपी मनीष लेगवानी को रायपुर के एक फार्म हाउस में रेड मारकर गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 20 हजार रुपए नगद और लाखों की सट्टापट्टी भी जब्त की थी।

पुलिस कप्तान शुक्ला ने जारी किया सस्पेंशन आर्डर
इन तीन आरोपियों से हेड कांस्टेबल ने मांगा रिश्वत

थाना में आरोपियों को किया गया हैंडओवर
दुर्ग पुलिस की ACCU ने आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। यहां मामले की जांच की जिम्मेदारी वहां के प्रधान आरक्षक हरीश चंद्र चौधरी को दी गई। उसने आरोपियों को बचाने के 3 लाख रुपए की मांग कर डाली। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि हेड कॉन्स्टेबल हरीश चंद्र चौधरी ने आईपीएल सट्टा खिलवाते हुए पकड़े गए आरोपियों से रिश्वत की मांग की है। इसलिए उसे SP शुक्ला ने सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन में अटैच किया है।

सस्पेंडेड प्रधान आरक्षक हरीश चंद्र चौधरी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग