अपोलो कॉलेज दुर्ग की छात्रा को गोल्ड मेडल… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निश्चिता का किया सम्मान

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 अक्टूबर, 2024 को छत्तीसगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में अपोलो कॉलेज दुर्ग की छात्रा कुमारी निश्चिता अयला सोना को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। निश्चिता को फिजियोथेरेपी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने इस अवसर पर अपने आभार व्यक्त करते हुए अपोलो कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। निश्चिता ने फिजियोथेरेपी क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। यह सम्मान उनके लिए एक नई प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा।

Exit mobile version