दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का 21 डे चैलेंज: समाज सेवक हरजिंदर सिंह ने किया पूरा, SP शुक्ला और DSP ठाकुर ने किया सम्मानित

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जाता है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कार्यक्रम आयोजित लगातार किया जाता है। हर वर्ग तक संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 21 दिन का चैलेंज दिया गया, जिसमें बाइक चलाने वालों को हेलमेट और कार चलाने वाले को सीट बेल्ट का 21 दिन तक उपयोग कर फोटो भेजना था। समाज सेवक हरजिंदर सिंह ने 21 दिन का चेलेंज कबूल किया और 21 दिन तक कार में शीट बेल्ट लगा फोटो दुर्ग पुलिस के व्हाट्सएप में भेजा गया। 4 जुलाई को दुर्ग जिला के एसपी जितेंद्र शुक्ला और ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर जी ने सर्टिफिकेट और स्मृतिचिन्ह देकर समाज सेवक हरजिंदर सिंह सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...