दुर्ग: तालाब में डूबने से युवक की मौत… SDRF की टीम ने निकाला शव

दुर्ग। दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चंगोरी में तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ. की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त सूचना के अनुसार, घटना स्थल पर एस.डी.आर.एफ. की टीम ने पहुंचकर डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाल लिया। घटना स्थल पर एस.डी.आर.एफ. की टीम के डीप डाइविंग विशेषज्ञ जवान इंद्रपाल यादव ने विशेष प्रयासों से व्यक्ति का शव तालाब से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान सुदर्शन यादव (पिता-शिवकुमार यादव) के रूप में हुई है, जो 30 वर्ष के हैं और ग्राम चंगोरी के निवासी थे। एस.डी.आर.एफ. की इस अभियान में दुर्ग जिले के जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी ईश्वर खरे, जवान राजू महानंद, चंद्रप्रताप जंघेल, ओंकार, राजेश यादव, शारदा प्रसाद, डीव्हार देशमुख, भगवती बंजारे और हबीब खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने शव को उचित प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...