दुर्ग की बेटी खोमेश्वरी साहू का CRPF में चयन… गांव में आयोजित हुआ अभिनंदन कार्यक्रम

दुर्ग। दुर्ग की बेटी खोमेश्वरी साहू का CRPF में नियुक्ति हुआ है। जिले में CRPF जवान के रूप में नियुक्त होने पर एक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिलेंद्र शरण शास्त्री का रामायण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। शास्त्री प्रसिद्ध हास्य व्याख्याकार कामता प्रसाद के भांजे हैं। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले की पहली बालिका खोमेश्वरी का अभिनंदन किया गया। जिनकी CRPF में नियुक्ति हुई है। कार्यक्रम के दौरान खोमेश्वरी ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि शासकीय विद्यालयों में भी अच्छी शिक्षा मिलती है और माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा से अनुशासन भी मिलता है। खोमेश्वरी ने अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, और यह गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...