छत्तीसगढ़ में टॉप पर दुर्ग का साइंस कॉलेज, पूरे देश में मिला 9वां स्थान, जानिए कॉलेज की क्या है खासियत…

दुर्ग। देश के सरकारी स्वशासी कॉलेजों की रैंकिंग में दुर्ग के साइंस कॉलेज और राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज को स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर साइंस कॉलेज ने 489 अंक के साथ 9वां और राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव 28वें स्थान पर है। बिलासपुर के बिलासा गर्ल्स कॉलेज और साइंस कॉलेज भी शामिल हैं। रायपुर साइंस कॉलेज 400 अंकों के साथ 53वें स्थान पर है।

एजुकेशन वर्ल्ड से जारी रैंकिंग में प्रदेश के 6 शासकीय स्वशासी महाविद्यालय शामिल हैं। इसमें प्रोफेसरों की कार्य क्षमता, पाठ्यक्रम का स्तर, पठन-पाठन का स्तर, शिक्षार्थियों का प्लेसमेंट, कॉलेज में उपलब्ध आधारभूत संरचना, नेतृत्व क्षमता के आधार पर रैंकिंग दी गई है।

जानिए साइंस कॉलेज दुर्ग की क्या है खासियत…

साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह और डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 7 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का संचालन किया जा रहा है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट और वाई-फाई, डिपार्टमेंटल लैब और सेंट्रल लैबोरेट्री, कंप्यूटर साक्षरता के लिए कंप्यूटर लैब, ऑटोमेटेड लाइब्रेरी, स्किल बेस्ड कोर्सेज, स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स, जिम, खेल का मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार आदि के लिए ऑडिटोरियम कॉन्फ्रेंस रूम, सीसीटीवी, वाटर कूलर आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के आधार पर भी मूल्यांकन कर रैंकिंग जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...