भिलाई में सुबह-सुबह मर्डर: दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष… पुलिस को सुचना देने पर युवक को पेट में मार दिया चाकू… मौके पर हो गई मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। सुबह-सुबह 6 बजे हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के सामने बाबा धाम मंदिर के पास एक शख्स की डेड बॉडी पड़ी हुई है। उसके शरीर में छाती के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था।

शख्स की पहचान अशोक रजक के रूप में हुई है। उम्र 23 साल बताई जा रही है। घर में तीन भाई है जिनमें से अशोक सबसे छोटा भाई था अशोक के मंजिलें भाई कृष्णा के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि सुबह 6:00 बजे इस घटना की जानकारी जब हुई। तो उन्होंने पुलिस से इस बात की जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि पुलिस भी अपनी जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि हथखोज में शनिवार तड़के दो चोर गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद सभी लोग मौके से भाग गए। खुर्सीपार पुलिस दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक (23 साल) निवासी खुर्सीपार मांझी चौक ने डायल 112 को फोन ये जानकारी दी की एक चोर गिरोह द्वारा चोरी के फिराक में प्लानिंग की जा रही। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह 6 से 6.30 यह पता चला कि पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने सोनी के पेट में चाकू मार दिया, इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को फोन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...