अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए है। आपको बता दें, सुरगुजा जिले के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल में 3.3 नापी गई है। करीब दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र 132 KM मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बताया जा रहा है। राहत की बात ये है की 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है। आपको बताते चलें कि जुलाई 2022 से सरगुजा संभाग में 6 बार भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी। सरगुजा संभाग भूकंप के लिहाज से फाल्ट जोन में माना जाता है। सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है।