छत्तीसगढ़: बर्थडे के दिन मौत ने दी दस्तक: जन्मदिन मनाने बहन के घर पहुंचा था युवक, रामनवमी का जुलूस देखने गए युवक की कर दी हत्या, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल को दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां जन्मदिन के दिन ही युवक की हत्या कर दी। हत्यारों ने रामनवमी के जुलूस में शामिल होने आए युवक की भीड़ में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुर निवासी सोनू नेताम 20 वर्ष पिता सुकालूराम सुकमा के राइस मिल में काम करता था। अपना जन्मदिन मनाने और व बहन की डिलीवरी के बाद मिलने पहुंचा था। रविवार को उसका जन्मदिन भी था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने आया था। इसी दौरान चमेली चौक के पास खून से लथपथ पाया गया। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की इलाज के दौरान थोड़ी देर में मौत हो गई।

कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि चाकूबाजी में सोनू नेताम की मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह घटना लगभग 11:45 बजे चमेली चौक की है।

Exit mobile version