बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि दोनों जांच एजेंसियों के अधिकारी सुबह से ही कारोबारी के घर पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की जांच के साथ आवश्यक पूछताछ कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जांच टीम द्वारा घर में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। हालांकि, अभी तक ED और आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई के कारणों या जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा कि कारोबारी का बेटा पूर्व में शराब कारोबार से जुड़ा था।जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।