भिलाई में आरक्षक के यहां ED की रेड: शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…बड़े अधिकारी के साथ कनेक्शन जोड़ने की चर्चा, तस्वीरों में देखिए ये रेड

भिलाई। ईडी की टीम आज भिलाई में दोबारा आई है। इस बार टीम किसी अफसर के यहां नहीं, बल्की एक पुलिस आरक्षक के यहां। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पुलिस आरक्षक के यहां ईडी की टीम क्या कर रही है…? क्या जानकारी मिल रही है?…क्या दस्तावेज मिल रहे हैं…? क्या कुछ बड़ा इनपुट मिला है…इन सवालों के जवाब छनकर सामने आ रहे हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि शांतिनगर में रहने वाले पुलिस आरक्षक अमित दुबे के यहां के ईडी की टीम दोपहर तकरीबन 3 बजे के आसपास पहुंची। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।
टीम क्यों आई है, किस संबंध में जानकारी ली जा रही है…इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है कि एक बड़े अफसर के साथ में आरक्षक का कनेक्शन है। जिसे पिछले दिनों ईडी ने रडार में लिया था। इस चर्चा के बाद अमित दुबे के यहां ईडी की रेड है। सूत्र यह भी बताते हैं कि अमित दुबे को ईडी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है। अभी कहां लेकर गई है…इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

  • इस रेड के बाद से इलाके में सनसनी है
  • पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है
  • आखिर आरक्षक के घर पर ये रेड क्यों…? ये भी सवाल उठाए जा रहे हैं
  • शहर में जुनवानी कोहका रोड में पुलिस की टीम की तैनाती है
  • हालांकि, पुलिस ने नाकाबंदी या बेरिकेड्स क्यों की है…इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है
  • आरक्षक अमित दुबे को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है
  • सूत्र यह भी बता रहे हैं कि एक बड़े अफसर के घर पर भी ईडी की टीम गई है
  • हो सकता है रात तक ईडी की टीम और जगहों पर रेड मार दे
  • लेकिन ईडी की टीम ने यह नहीं बताया है कि रेड किन-किन जगहों पर पड़ी है
  • आपको बता दें कि शहर में वैसे ही ईडी की रेड को लेकर अलग-अलग बातें हो रही है
  • प्रदेश में कई जगहों पर ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है
  • इसमें छग सरकार के बड़े अफसरों के यहां ईडी की जांच जारी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...