भिलाई में 3 घरों में ED ने मारी रेड: BSP के 2 रिटायर्ड कर्मचारी और एक शिक्षक के घर हुई कार्रवाई… कुछ घंटों में खाली हाथ लौटे अधिकारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में ED का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच ED की टीम ने रविवार सुबह फिर से भिलाई पहुंची। राधिका नगर में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के दो रिटायर्ड कर्मचारी और रिटायर्ड टीचर के घरों में ED ने रेड मारी है। मिली जानकारी के अनुसार, टीम की कार्रवाई करीब पौने घंटे तक चली। बताया जा रहा है कि, तीनों ही जगह से टीम को कुछ नहीं मिला। इसके बाद ED यहां से लौट गई।

ED की टीमें दाऊबाड़ा तालाब के पास रहने वाली रिटायर्ड बीएसपी कर्मी श्रीकांत मूसले, रिटायर्ड टीचर व केरला निवासी उन्नीयन और मुस्तफा मंजिल में रहने वाले अतीक अहमद के घर एक साथ पहुंची थी। तीनों घर 100 मीटर के रेडियस में एक ही पास स्थित है। श्रीकांत मूसले ने बताया कि अफसर किसी मनीष बंछोर के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वहीं मुस्तफा मंजिल में रहने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा का कुछ डाटा आया था। उसी को चेक करने टीम पहुंची थी, लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं।

आपको बता दें, ED की टीम ने तीन दिन पहले भिलाई में ही हाउसिंग बोर्ड में ऑनलाइन सट्‌टा ऐप महादेव बुक मामले में छापा मारकर करोड़ों रुपए बरामद किए थे। जिसको लेकर राजनीती भी तेज हो गई है। ED का दावा है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री को असीम नाम के व्यक्ति ने महादेव बुक के प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रूपए पहुंचाए है। ED ने इसे जांच का विषय बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...