रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर में जांच जारी, दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम सुबह से जांच में जुटी हुई है। वहीं दुर्ग में भी ED की दबिश की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में ED की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान ED की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा टीम के सदस्य भी परिसर के अंदर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है और जांच की कार्रवाई जारी है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और किन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के संबंध में ED की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

    Exit mobile version