पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की रेड, दो गाड़ियों में पहुंची है टीम

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लंबे समय तक पर्सनल असिस्टेंट (PA) रहे केके चंद्रवंशी के निवास पर ED ने छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब दो गाड़ियों में ED के 8 अधिकारी केके चंद्रवंशी के घर पहुंचे। टीम ने घर में जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान लंबे समय तक उनके पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत रहे हैं। फिलहाल ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच में क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ED की टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य संभावित रिकॉर्ड की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही छापेमारी से जुड़े पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...