भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 ठिकानों पर मारी रेड

रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को ED की टीम ने छत्तीसगढ़ में 9 जगहों पर छापेमारी की. है. भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर और आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे में हुए घोटाले को लेकर टीम जांच कर रही है.

ईडी ने आज छत्तीसगढ़ में रायपुर और महासमुंद में 9 जगहों पर छापा मारा है. वहीं अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत हरमीत सिंह खानुजा, उनके कथित सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और भूस्वामियों से जुड़े परिसरों पर ये कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version