भिलाई में ED की रेड: ऑनलाइन सट्‌टा के बड़े प्लेयर और उनके रिश्तेदारों के यहां ED की दबिश…सन्नी-सतनाम, सागर सिंह और सद्दाम का नाम भी, फरीदनगर, सूर्या विहार समेत यहां भी पहुंची ED की टीम, देखिए फुटेज

भिलाई@संजय सिंह। एक बार फिर ईडी की टीम ने भिलाई में दबिश दी है। आज सुबह तकरीबन चार बजे ही ईडी की टीम भिलाई पहुंची। अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक यह पुख्ता तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है कि ईडी को अब तक क्या-कुछ मिला है‌? यह दोपहर-शाम तक स्पष्ट हो पाएगा कि ईडी के हाथ क्या-क्या लगे हैं‌? अब आपके मन में सवाल हो रहा होगा कि रेड किसके यहां पड़ी है।


अब तक जो जानकारी और सूत्रों ने जो बताया और भिलाई टाइम्स की टीम ने जो देखा है उसके मुताबिक, ऑनलाइन सट्‌टा से जुड़े बड़े प्लेयर्स के घर पर ईडी की दबिश दी है। इसमें एक बड़े प्लेयर के रिश्तेदार का भी घर है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। क्योंकि इनके कनेक्शन सफेदफोश लोगों से भी जुड़ने के आसार है। हालांकि, डायरेक्ट उनके नाम अभी सामने नहीं आए है। लेकिन इतना जरूर है कि ईडी की जांच में आगे नाम आ सकते हैं। आपको बता दें कि, फरीदनगर लाल मैदान, सूर्या विहार, शांतिनगर और मॉडल टाउन इलाके में ईडी की टीम पहुंची है। शांतिनगर स्थित सन्नी-सतनाम के घर भी ईडी गई है। सन्नी-सतनाम वही है, जो पिछले दिनों धरा गया था। ऑनलाइन सट्‌टा का बड़ा प्लेयर बताया जाता है। इसने कई खुलासे भी किए थे। अब ईडी ने घर पर रेड मारकर कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...