CG – IAS पोस्टिंग: इस जिले को मिला कलेक्टर… चुनाव आयोग ने मांझी को किया रिलीव… जॉइंट CEO भी अपॉइंट, देखिए आदेश

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने आईएएस बिपिन मांझी को निर्वाचन कार्यालय से रिलीव कर दिया गया है। उन्हें रिलीव करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया था। जिस पर आज ECI मिल गयी है। वहीं राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

इसके अंतर्गत नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे की नारायणपुर में कलेक्‍टर की पोस्ट 4 जनवरी से खाली है। सरकार ने वहां के कलेक्‍टर अजीत बसंत का कोरबा स्‍थानांतरण कर दिया है। बसंत के स्‍थान पर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्‍थ विपिन मांझी को नारायणपुर का कलेक्‍टर बनाया गया है। सरकार का ट्रांसफर आदेश जारी होने के दूसरे ही दिन बसंत रिलीव होकर कोरबा ज्वाईन कर लिए। लेकिन मांझी को आयोग ने रिलीव नहीं किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...