Election Result: गुजरात में BJP की बड़ी जीत तय, 12 को शपथ…हिमाचल में कांग्रेस को बहुमतस…भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 20 हजार वोट से आगे; जानिए देश के अन्य उपचुनाव के रुझान

भिलाई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आने है। गुजरात में भाजपा को बहुमत मिल चुकी है। बात करे हिमाचल प्रदेश की तो यहां कांग्रेस ने बहुमत पाई हुई है। इसके साथ 5 राज्यों (छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान, ओड़िशा) के 1-1 विधानसभा सीट और उत्तरप्रदेश के एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के भी नतीजे आने है।

12 दिसंबर को गुजरात में शपथ
गुजरात में बीजेपी को जीत मिल चुकी है, औपचारिक तौर में शाम को घोषणा किया जाएगा। राज्य की 182 में से 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही आगे दिख रही है। 1960 से गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन कभी इतना खराब नहीं रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है की 12 दिसंबर को उनका मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अब बहुमत मिल गई है। हालांकि, हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है। यहां कभी बीजेपी आगे हो रही है तो कभी कांग्रेस आगे निकल जा रही है।

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की सावित्री मांडवी करीब 20 हजार वोट से आगे
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 2 लाख वोटों से आगे चल रही हैं।

उत्तरप्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राष्‍ट्रीय लोक दल (RLD) आगे चल रही है।

बिहार के कुढ़नी सीट में भाजपा की जीत।

ओड़िशा के उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) को बढ़त मिली हुई है।
राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिली हुई है।

यहां क्लिक कर देखिये सभी चुनाव और उपचुनाव के रुझान

दिल्ली MCD चुनाव में AAP की बड़ी जीत
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए मतगणना बुधवार को पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

ट्रेंडिंग