राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं, जिसमें मध्यप्रदेश की तीन और छत्तीसगढ़ की 2 सीटें शामिल हैं। 10 जून को ही नतीजे आ आएंगे।
सबसे पहले 24 मई को अधिसूचना जारी होगी। 30 मई को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहेगा जिसके बाद 1 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 3 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख रहेगी और 10 जून को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होंगे। 10 जून को शाम 5:00 बजे के बाद मतों की गणना की जाएगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। दो बीजेपी के संपतिय उइके और एमजे अकबर और कांग्रेस के विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब कई दावेदार टिकट की कतार हैं, लेकिन टिकट पार्टी के हाईकमान ही तय करेगा। वहीं छत्तीसगढ़ की दो सीट में चुनाव होंगे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि इन दो सीटों के लिए कांग्रेस किसे भेजेगी? क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में है। ऐसे में कांग्रेस के खाते में दोनों सीटों का जाना तय है।
90 विधायकों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में अकेले कांग्रेस के 31 विधायक हैं। भाजपा के पास 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के पास दो विधायक हैं। ऐसे में सभी विपक्षी विधायकों को जोड़कर भी भाजपा 31 वाटों का जुगाड़ नहीं कर पाएगी। कहा जा रहा है कि भाजपा एक सीट पर प्रतीकात्मक उम्मीदवार खड़ा करेगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ से भाजपा की एक सांसद सरोज पाण्डेय ही वहां रह जाएंगी। सरोज पाण्डेय का कार्यकाल 2024 में खत्म हो रहा है।
