रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली की खपत के आधार पर 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक अधिक भुगतान करना होगा।
नई दरों के तहत 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए दर 4.10 रुपये से बढ़ाकर 4.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। वहीं 101 से 200 यूनिट तक की खपत पर 4.20 रुपये की जगह 4.50 रुपये प्रति यूनिट देना होगा।

इसी तरह 201 से 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली दर 5.60 रुपये से बढ़ाकर 6.00 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। 401 से 600 यूनिट तक के उपभोक्ताओं के लिए दर 6.60 रुपये से बढ़ाकर 7.00 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। वहीं 600 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब 8.30 रुपये के बजाय 8.80 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।
जानिए नई बिजली दरें
- 100 यूनिट तक: 4.10 → 4.40 रुपये प्रति यूनिट
- 101–200 यूनिट: 4.20 → 4.50 रुपये प्रति यूनिट
- 201–400 यूनिट: 5.60 → 6.00 रुपये प्रति यूनिट
- 401–600 यूनिट: 6.60 → 7.00 रुपये प्रति यूनिट
- 600 यूनिट से अधिक: 8.30 → 8.80 रुपये प्रति यूनिट
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के इस निर्णय के लागू होने के बाद प्रदेशभर के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर इसका सीधा असर पड़ेगा।