बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई: दुर्ग क्षेत्र में एक ही दिन में 279 घरों और दुकानों की काटी गई बिजली…178 लोगों से 36 लाख 19 हजार रुपए की हुई वसूली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने आदेश जारी कर बकायेदारों से सख्ती से बकाया वसूली अभियान शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग विद्युत क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय संभाग बेमेतरा एवं साजा में एक ही दिन में 178 बकायेदार उपभोक्ताओं से 36 लाख 19 हजार रुपए की वसूली की गई। समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 279 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई।

गौरतलब है कि दिनांक 03 नवंबर 2022 को विभागीय संभाग बेमेतरा एवं साजा में विद्युत विच्छेदन एवं बकाया वसूली के लिए 22 सहायक अभियंताओं की टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता एवं लाइन स्टाफ भी शामिल हुए। इस अभियान के दौरान बेमेतरा संभाग के अंतर्गत नवागढ़ सबडिविजन के 27 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई एवं 29 बकायेदारों से 03 लाख 34 हजार रुपए की वसूली की गई।

इसी तरह दाढ़ी सबडिविजन के 54 बकायेदारों की लाइन काटी गई एवं 11 बकायेदारों से 01 लाख 81 हजार रुपए की वसूली की गई। बेमेतरा सबडिविजन के अंतर्गत 36 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 57 बकायेदारों से 15 लाख 73 हजार रुपए की वसूली की गई। विभागीय संभाग साजा के अतंर्गत सबडिविजन देवकर के 08 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 09 उपभोक्ताओं से 02 लाख 78 हजार रुपए की वसूली की गई। साजा सबडिविजन के 23 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 17 बकायेदारों से 03 लाख 06 हजार रुपए की वसूली की गई। इसी तरह बेरला सबडिविजन के अंतर्गत 131 बकायेदारों की लाइन काटी गई एवं 55 बकायेदारों से 09 लाख 46 हजार रुपए की वसूली की गई।

अधीक्षण अभियंता ए.के.गौराहा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैरघरेलू एवं औद्योगिक कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही घरेलू श्रेणी के बकायेदारों पर कनेक्षन काटने एवं बकाया वसूली की कार्रवाई की जा रही है। गौराहा ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ठ कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें।

मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें।

उन्होंने कहा कि दो महिने से अधिक बकाया राशि होने पर उपभोक्ताओं को शासन द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत बिजली बिल देयक में मिलने वाले छूट का लाभ नहीं मिल पाता, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान होता है। अतः उपभोक्ताओं से अपील है कि नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...