छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: दूध का बकाया रकम के लिए दूधवाले ने मायके आई गर्भवती के साथ पूरे परिवार को पीटा… गर्भस्थ शिशु की हुई मौत… भ्रूण लेकर थाने पहुंची महिला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां दूध की बकाया रकम के लिए घर घुस कर गर्भवती महिला को इतना पीटा कि उसके गर्भस्थ शिशु की ही मौत हो गयी। गर्भ गिरने के बाद भ्रूण को लेकर पीड़िता प्रिया सोनी (20 वर्ष) अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

उलाकिया ग्राम पंचायत के बरबहला पारा स्थित मायके में आई पीड़िता प्रिया सोनी ने बताया कि उसके मायके वाले गांव के ही नारायण यादव से पिछले 3 महीनों से दूध ले रहे थे। दूध का पैसा करीब 2 हजार रुपए हो गया था। गुरुवार सुबह नारायण अपना पैसा मांगने के लिए आया। तब उसके घरवालों ने कहा कि कल सुबह पैसा मिल जाएगा। आज बैंक से पैसे निकाल लेंगे, तब आपको पैसे शुक्रवार को दे दिए जाएंगे, क्योंकि अभी हाथ में अभी नगद पैसा नहीं है।

पीड़िता ने बताया कि उस वक्त दूध वाला चला गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद वो 2 लोगों के साथ लौटा और सीधे आकर उसके मायकेवालों के साथ मारपीट करने लगा। उसके मां-पापा, जीजा सभी को डंडे से पीटने लगा। पिता को मार खाता देख वो वहां उन्हें बचाने गई, लेकिन उसे भी आरोपियों ने डंडे मारे, जिससे उसके पेट में दर्द उठा। वो 5 महीने की गर्भवती थी। उसका गर्भपात हो गया और भ्रूण बाहर आ गया। भ्रूण को लेकर वो अपने मायकेवालों के साथ सीतापुर थाने आई। पीड़ितों की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...