CG – दिवाली से पहले मिलेगी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्यमंत्री साय ने दिया सभी विभागों को निर्देश, CM ने X में किया पोस्ट

रायपुर। 28 अक्टूबर तक प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो जायेगा। मुख्यमंत्री साय ने इसे लेकर सभी विभागों को निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ लिखा है कि –

दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का अक्टूबर माह का वेतन, जो नवंबर में देय है, उसका भुगतान 28 अक्टूबर 2024 तक करने हेतु संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली के पूर्व वेतन मिलने से वह धूमधाम से त्यौहार मना सकेंगे। आप सभी को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की माता दशोदा बाई...

दुर्ग। आदर्श नगर दुर्ग निवासी दशोदा बाई चंद्राकर का 4 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में...

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...