छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर फाॅर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: करीब 1 घंटे चली फायरिंग… जवानों ने 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया, लाखों का था इनाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से करीबन एक घंटा ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फाॅर्स ने चार बड़े हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। गढ़चिरौली में हुए इस मुठभेड़ में C-60 कमांडोज ने 36 लाख रुपए के 4 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सभी के शवों को भी बरामद कर लिया गया है। गढ़चिरौली पुलिस कोलामारका के जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। मारे गए चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं।

सर्चिंग पर निकली थी C-60 कमांडोज और CRPF की टीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना स्टेट कमेटी के कुछ नक्सली छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली के कोलामारका जंगल में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर ASP यतीश देशमुख के नेतृत्व में महाराष्ट्र की C-60 कमांडोज और CRPF की टीम को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। रेपनपल्ली से 5 किलोमीटर दूर कोलामारका के पहाड़ों पर सर्चिंग के दौरान मंगलवार सुबह C-60 कमांडोज की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलियों का तगड़ा जवाब दिया। करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। गोलीबारी रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जिसमें 4 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए।

चारों नक्सलियों पर था लाखों रूपए इनाम
मारे गए चारों नक्सलियों पर लाखों रूपए का इनाम था। मांगी इंद्रवेली एरिया कमेटी सचिव और कुमुराम भीम मंचेरियल डिविजनल कमेटी सदस्य वर्गीश, सिरपुर चेन्नूर एरिया कमेटी सचिव DVCM मंगतू, ⁠प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू और प्लाटून सदस्य कुडीमेट्टा वेंकटेश को जवानों ने मार गिराया। सर्चिंग के दौरान फोर्स ने मौके से 1 AK-47, 1 कार्बाइन, 2 देसी पिस्टल, विस्फोटक समेत नक्सली साहित्य बरामद किया है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...