छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़; दो महिला नक्सली ढेर… शव और हथियार बरामद, पुलिस की सर्चिंग जारी

  • जवानों और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक हुई गोलीबारी
  • ककाड़ी और नहाड़ी के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद होने की मिली थी जानकारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार की सुबह जवानों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जवानों और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। पूरा घटना अरनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के ककाड़ी और नहाड़ी के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मंगलवार की रात जवान ऑपरेशन पर निकल गए। बुधवार की सुबह टीम ककाड़ी-नहाड़ी के जंगल पहुंची, तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर जोरदार फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। सर्चिंग के दौरान दो महिला नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। एक इंसास और 12 बोर हथियार समेत विस्फोटक सामान भी मिला है। दंतेवाड़ा ASP आर के बर्मन ने बताया कि, 2 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना मिल रही है। घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। सर्चिंग के बाद जब जवान लौटेंगे, तो पूरी जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...