भिलाई के इस वार्ड में यात्री प्रतिक्षालय पर कब्जा…! बना लिया आफिस, लोगों में आक्रोश… कलेक्टोरेट और निगम घेराव की दी चेतावनी; जानिए मामला

भिलाई। भिलाई निगम के वार्ड-15 अम्बेडकर नगर में सड़क 6ए से लगे यात्री प्रतिक्षालय में कब्ज़ा कर कार्यालय बनाने का मामला सामने आया है। वहीं स्थानीय नागरिकों में यात्री प्रतिक्षालय के रूप में वर्षों से वार्ड नागरिकों द्वारा उपयोग किए जा रहे इस स्थान पर जबरन आफिस बनाए जाने को लेकर रोष देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल यात्री प्रतिक्षालय को कब्जा मुक्त करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी मिली है कि लोगों की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थित यात्री प्रतिक्षालय को लेकर निगम में टेंडर भी हुआ मगर अब प्रतिक्षालय पर कब्जा जमा इसे कार्यालय में बदला जा रहा है।

आपको बता दें कि बस की प्रतिक्षा स्टैंड के लिए आरक्षित वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-15 अम्बेडकर नगर में सड़क 6ए से लगे यात्री प्रतिक्षालय को ऑफिस के रूप में डेवलप करने की जानकारी आ रही है। जिससे लोग विरोध करने लगे हैं। स्थानीय नागरिक कूबेर शर्मा ने बताया कि यहां यात्री प्रतिक्षालय लंबे समय से है, विभिन्न स्कूलों की बस यहां रूकती है, छोटे से लेकर बड़े बच्चों के पालक और बच्चे इस जगह का प्रयोग बस की प्रतिक्षा में करते रहे हैं। व्यवस्थित यात्री प्रतिक्षालय न होने से तेज धूप और बारिश में काफी दिक्कत होती है, इसलिए स्थानीय नागरिकों की मांग अनुरूप यहां व्यवस्थित यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण होना था मगर अब किसी ने कब्जा कर इसे आफिस बना लिया है।

हम सभी ने यात्री प्रतिक्षालय को व्यवस्थित बनाए जाने की मांग की थी, निगम ने स्वीकृति भी दी। परंतु अब यात्री प्रतिक्षालय को एक साजिश और निज स्वार्थ के तहत खत्म किया जा रहा है। इस संबंध में निगम आयुक्त और कलेक्टर से शिकायत कर तत्काल अन्य कार्य के लिए हो रहे निर्माण और प्रयोग पर रोक लगाते हुए स्थल का उपयोग केवल व्यवस्थित यात्री प्रतिक्षालय के लिए ही सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। शासन प्रशासन शीघ्र इस विषय पर ध्यान देकर कार्रवाई करे अन्यथा जनहित में हम सभी कलेक्टोरेट और निगम का घेराव करने विवश होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...