अहिवारा में हटाया गया अतिक्रमण, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। कलेक्टर जनदर्शन में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर पालिका परिषद अहिवारा में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई 14 जनवरी को की गई। इसके लिए पूर्व में मुनादी कराया गया था, फिर भी अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा न हटाए जाने पर बुधवार को पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर पालिका की टीम मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम वर्मा तहसीलदार की उपस्थिति में कब्जा हटाने की कार्रवाई बस स्टैंड, अटल चौक एवं जे.के. लक्ष्मी सीमेंट बायपास रोड चौक में की गई।

सीएमओ से मिली जानकारी अनुसार सड़क बाधा के लिए प्रेमलाल साहू, अनिल, संतु साहू, घनश्याम होटल, पंजाब मेडिकल स्टोर, मनोज देवांगन, लखनलाल देशमुख, गौरव नाहटा एवं विजय अग्रवाल सहित 09 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 4500 रुपए की चालान काटा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...