भिलाई उप-सभापति इंजी. सलमान की नेक पहल: महिलाओं के लिए बनाया बर्तन बैंक, सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं किया जाएगा यूज, सलमान ने कहा-बर्तन बैंक के लिए सबकी सहभागिता जरूरी

भिलाई। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक को शहर से पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए बर्तन बैंक की स्थापना भिलाई शहर में की जा रही है। बर्तन बैंक की स्थापना की शुरुआत 12 वार्डों से पिछले दिनों मेयर नीरज पाल ने की थी। उसके बाद से हर वार्ड में इस पहल को एक्जीक्यूट किया जा रहा है। वार्ड-35 कैंप-2 की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कोशिश के साथ पार्षद व उपसभापति इंजीनियर सलमान ने महिलाओं को बर्तन देकर बैंक को मजबूत बनाया है।
सलमान का कहना है कि, महिलाओं को उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए चेक व बर्तन दिया जा रहा है।

आवर्ती निधि बैंक लिंकेज के तहत सक्रिय समूह की महिलाओं को लोन दिया जाता है, व्यवसाय आरंभ करने के लिए दिए गए लोन को चुकाने के बाद इस प्रकार के लोन महिला समूह को प्रदान किए जाते हैं। इधर महिलाओं को आज बर्तन बैंक की स्थापना के लिए निगम ने बर्तन दिए। बर्तनों के साथ-साथ किराए पर देने के लिए कढ़ाई, मग, प्लेट, थाली, चम्मच, गिलास, कटोरा, चूल्हा, गंजी, कुर्सी, गद्दा, चादर, दरी, जार आदि भी कई महिला समूहों के पास उपलब्ध है। अब इन सामग्रियों को किराए पर देने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। जिससे होने वाले आय से महिलाएं और सशक्त बनेंगी।

उपसभापति सलमान ने कहा, प्राय: यह देखा जाता है कि विभिन्न कार्यक्रमों, समारोह, आयोजनों में पॉलिथीन, डिस्पोजल, प्लास्टिक, थर्माकोल आदि का उपयोग किया जाता है सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के कारण तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में बढ़ते हुए कदम के तहत निगम ने महिलाओं को बर्तन उपलब्ध कराया है। महिलाओं द्वारा बर्तन आदि को किराए पर देने का कार्य किया जाएगा। बर्तन बैंक की स्थापना के साथ ही इसका किराया निर्धारण भी किया जायेगा। शादी पार्टियों में प्लास्टिक को छोड़कर अब बर्तन इनके विकल्प के रूप में काम करेंगी।
कार्यक्रम में आजिविका मिशन बोस सर , धर्मेंद्र वैष्णव , नंदलाल, आशा किरण , रमशीला , कंचन अनिता चौधरी , भुनेश्वर , सियाराम , शामिल रहे!

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...