इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाई:रात को खाना खाने के बाद सोने गया था छात्र… सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला शव… सुसाइड नोट भी मिला, लिखा-किसी के दबाव में नहीं कर रहा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक छात्र के खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहा एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका हुआ मिला है। सुबह जब छात्र की मां पहुंची तो खुदकुशी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा क्षेत्र के शांतिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई।

वहां पंखे के सहारे गमछे से राहुल का शव लटक रहा था। इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है।

इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए। राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ मामले की जांच करने की बात कह रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...