भिलाई निगम का पर्यावरण विभाग एक्शन में: सीएम बघेल की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के आधार पर किए तालाब की सफाई… लोगों ने भी किया सहयोग

भिलाई नगर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा, बाड़ी के प्रसार के लिए पर्यावरण एवम उद्यानिकी विभाग नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पर्यावरण एवम जल संरक्षण के तहत तालाबों की सफाई का कार्य नकटा तालाब ढांचा भवन कुरूद से शुरू किया गया। मेयर नीरज पाल के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी नेहा साहू ने बताया कि यह कार्य पर्यावरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजीव युवा मितान क्लब तथा जन सहयोग द्वारा प्रत्येक रविवार को निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी संचालित किया जाएगा। जिसमें तालाबों की सफाई, वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी, प्रतिबंधित प्लास्टिक उन्मूलन, छोटे बागवानी से संबंधित जानकारी स्थानीय रहवासियों को उपलब्ध करवाई जायेगी।

मौजूदा समय में पर्यावरण संतुलन, प्रदूषण, गिरता भू जल स्तर, जलवायु परिवर्तन, पशुधन संवर्धन, जैविक खेती जैसे विषय वैश्विक चिंता के कारण है, जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा नरवा, गरवा, घुरुवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के अलावा व्यापक पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखकर उपरोक्त वैश्विक चुनौतियों को दूर करने का एक नवाचार प्रारंभ किया गया है। अभियान में एम आई सी सदस्य नेहा साहू, उषा शर्मा पार्षद वार्ड 23, उमेश साहू पार्षद वार्ड 67, राकेश शर्मा, जागृति भारद्वाज, लकिता यादव, गीता रेड्डी, संतुष्टि, वैभव साहू, परवीन बानो बरखा, रिया सोनी, शमिता, सरस्वती पिल्लै, कंचन, ज़बीर, रूपेंद्र शर्मा, सुखसागर मानिकपुरी, मोनिका, प्रमिला यादव, विमल एवम स्थानीय रहवासियों ने श्रम दान दिया। जोन 2 स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवम अंजनी सिंह सफाई अभियान के दौरान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...